हमीरपुर महोत्सव की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
हमीरपुर महोत्सव की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
हमीरपुर महोत्सव की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर —अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
आगामी हमीरपुर महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने अधिकारियों की टीम के साथ चौरा देवी मंदिर प्रांगण पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टेंट, मंच, साज-सज्जा, साउंड सिस्टम, बैरिकेडिंग, पार्किंग, प्रवेश व निकास द्वार, ओडीओपी स्टॉल, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल, सीसीटीवी, पब्लिक टॉयलेट तथा प्लेनेटोरियम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नामित नोडल एवं सह-नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ करें, ताकि महोत्सव को भव्य और यादगार बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों की स्वयं निगरानी सुनिश्चित करें। अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका को साफ-सफाई, टॉयलेट, पेयजल और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। मंच निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई, जबकि विद्युत, जनरेटर और साउंड व्यवस्था हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया।
स्टॉल और झूला आवंटन की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर एवं उपायुक्त उद्योग को दी गई, वहीं पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए नगर पालिका एवं यातायात पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्लेनेटोरियम की व्यवस्था के लिए डीआईओएस और बीएसए को निर्देशित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन एवं मीडिया कवरेज की जिम्मेदारी जिला सूचना अधिकारी एवं पर्यटन सूचना अधिकारी को दी गई।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ अरुण कुमार सिंह, डीएफओ अनिल श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एएसपी एम.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा महोत्सव को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही