भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में हुई स्वागत की तैयारी बैठक

     राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष का आगमन 23 को
भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में हुई स्वागत की तैयारी बैठक
– जहानाबाद के चिल्ली चौराहे से जिला मुख्यालय तक होगा भव्य स्वागत
फोटो परिचय-  बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अगुवाई में बैठक आयोजित हुई। जिसमें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रथम जनपद आगमन पर स्वागत तैयारियों की चर्चा हुई। जिसमें जहानाबाद विधानसभा बिंदकी के साथ ही जिला मुख्यालय के स्वागत स्थानों को चिन्हित किया गया।
जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की पूर्व सांसद को जो सम्मान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के नियुक्ति पर मिला है उसे लेकर जिले का कार्यकर्ता उत्साहित हैं। सभी को स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह जहानाबाद के चिल्ली चौराहे से स्वागत प्रारंभ होकर शहर के होटल रामेडियन में पूर्ण होगा। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा द्वारा सम्पूर्ण स्वागत कार्यक्रम की देखरेख व जिला मंत्री रेखा मिश्रा द्वारा जहानाबाद मंडल, मोना शुक्ला खजुहा मंडल, पुष्पराज पटेल बिंदकी मंडल, पंकज त्रिपाठी तेलियानी मंडल, ज्ञानू सचान मंलवा मंडल, उदय लोधी नगर उत्तरी मंडल की तैयारियों को मूर्तरूप देंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उदय लोधी, अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, प्रवीण सिंह, पुष्पा पासवान, सुशीला मौर्या, विक्रम चन्देल, सुमित द्विवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव, पंकज त्रिवेदी, पंकज त्रिपाठी, मंजू शुक्ला, अभिजीत भारती, मधुराज विश्वकर्मा, अमित शिवहरे, जसवंत गिहार, विजय प्रताप सिंह, सुनिधि तिवारी, प्रदीप गर्ग, अतुल त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *