बिना बायोमेडिकल पंजीकरण संचालित हो रहे निजी क्लीनिक

    कदौरा में स्वास्थ्य नियमों की धज्जियां
बिना बायोमेडिकल पंजीकरण संचालित हो रहे निजी क्लीनिक, संक्रमण का खतरा बढ़ा
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन  — कदौरा क्षेत्र में स्वास्थ्य नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक निजी क्लीनिक बिना अनिवार्य बायोमेडिकल वेस्ट पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने और पर्यावरण प्रदूषण की आशंका गहरा गई है।
सूत्रों के अनुसार कई क्लीनिक संचालक बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों को दरकिनार कर चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। बिना पंजीकरण के इन क्लीनिकों में उत्पन्न होने वाले मेडिकल कचरे का समुचित निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में संक्रमित सामग्री खुले में फेंके जाने या सामान्य कूड़े के साथ मिल जाने का खतरा बना रहता है, जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में विभागीय स्तर पर कुछ क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन समय बीतने के साथ ही स्थिति फिर पुराने ढर्रे पर लौट आई। आरोप है कि कार्रवाई के बाद भी कुछ संचालकों के हौसले बुलंद हैं और नियमों की अनदेखी बदस्तूर जारी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बायोमेडिकल कचरे का सही तरीके से निस्तारण न होने पर संक्रमणजनित बीमारियों के फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को नियमित जांच अभियान चलाकर नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराना चाहिए, ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *