अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पालिका सभागार में हुआ कार्यक्रम

   पालिकाध्यक्ष व ईओ ने मातृ शक्तियों को किया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पालिका सभागार में हुआ कार्यक्रम
फोटो परिचय-  मातृ शक्ति को उपहार देकर सम्मानित करते पालिकाध्यक्ष व ईओ।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– नगर पालिका परिषद के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य व अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपद में अपने कार्य से महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया।
मातृ शक्तियों में शुभांगी पांडेय, आसिया फारुकी, रश्मि गौतम, रेनू सिंह, गुड्डी सिंह, स्मिता सिंह, सपना वर्मा, सुनीता देवी, कल्पना सिंह चौहान, मालती देवी, सरिता मौर्य, ऊषा रानी सहित अन्य महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर पालिका परिषद के संजय सिंह ने किया। अपने संबोधन में बोलते हुए शुभांगी पांडेय, आसिया फारुकी, स्मिता सिंह, कल्पना सिंह चौहान, मालती देवी ने कहा कि इस तरीके के सम्मान समारोह से उन लोगों के अंदर उर्जा का संचार होता है और वह समाज के लिए और तन्मयता से कार्य करने के लिए अग्रसर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *