नमाज के बाद जनमानस के बीच बांटी प्रचार सामग्री

    यातायात प्रभारी ने चलाया जागरूकता अभियान
नमाज के बाद जनमानस के बीच बांटी प्रचार सामग्री
फोटो परिचय- नमाजियों को पंपलेट देकर यातायात के प्रति जागरूक करते प्रभारी।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता है। ईदुल अजहा के मौके पर भी यातायात प्रभारी ने अभियान चलाकर नमाज के बाद जनमानस के बीच प्रचार सामग्री का वितरण कर आहवान किया कि यातायात नियमों का पालन सुरक्षित रहें।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन व पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं को कम किए जाने के लिए यातायात प्रभारी लालजी व यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। ईदुल अजहा की नमाज के बाद जनमानस को प्रचार सामग्री वितरित की। यातायात प्रभारी ने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें। वाहन के कागजात पूर्ण रखें। शराब के नशे में वाहन कदापि न चलाएं। ज्यादा हाईस्पीड व अनावश्यक ओवर टेक न करें। हाईवे पर लगे सांकेतकों को देखकर ही वाहन का संचालन करें। उन्होने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके ही मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *