दो घरों में लाखों रुपए की संपत्ति चोरी,घर में बिखरा पड़ा सामान

     दो घरों में लाखों रुपए की संपत्ति चोरी
फोटो परिचय- चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बिंदकी तहसील के औंग थाना क्षेत्र के सगुनापुर गांव में शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात अज्ञात चोरों द्वारा दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह परिजनों को सोकर जगने पर हुई तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
बताते चलें कि सगुनापुर गांव में दूसरे प्रांतों में नौकरी करने वाले वेदप्रकाश यादव के घर में चोरों द्वारा दीवार के लिंटर में बने बयाला से घुसकर के अंदर दरवाजे की कुंडी खोल दी गई और बक्से व अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण तथा 12000 नगदी कपड़े, बर्तन, कटर, हथोड़ा आदि चोरी कर ले गए। इसी तरीके चोरों ने गांव के ही कल्लू निषाद के घर को निशाना बनाते हुए बाउंड्री फांदकर करके अंदर घुसे और बॉक्स को उठाकर खेतों में ले गए जहां बॉक्स में रखे 2000 नगदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दिया। पीड़ित वेद प्रकाश यादव ने बताया कि उसके घर से लगभग 200000 के संपत्ति चोरी हुई है। जानकारी पाकर के शिवराजपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूर्यपाल यादव भी मौके पर पहुंचे। औंग थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *