किसानों की समस्याओं का किया जाए गुणवत्तापरक निस्तारण : एडीएम

      किसान दिवस में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की उठी मांग
किसानों की समस्याओं का किया जाए गुणवत्तापरक निस्तारण: एडीएम
फोटो परिचय-   किसान दिवस में भाग लेते एडीएम व अन्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने बैठक का संचालन करते हुए गत बैठक में आयी शिकायतों के अनुपालन के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराते हुए शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुओं के टीकाकरण, टैगिंग, पशुपालन, कृतिम गर्भाधान कराये जाने की कृषकों विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी। उद्यान निरीक्षक डा० सुनील कुमार ने उद्यान विभाग में संचालित विभागीय योजनाओं के अंतर्गत फसलों में अनुदान की जानकारी देने के साथ कृषकों से केला एवं मिर्च की फसल का फसल बीमा को कराये जाने की अपील की। ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक विनोद ने कृषकों को कृषि उत्पादों के क्लस्टर बनाकर फसलों का अच्छा उत्पादन प्राप्त कर कृषि उत्पादों का निर्यात किये जाने की पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव जितेन्द्र त्रिपाठी एवं राम सिंह पटेल निवासी ग्राम गढवा थाना किशनपुर ने गढवा, विजयीपुर, धाता एवं हसवा ब्लाक के ग्राम पंचायत टीसी, छिछनी, मिचकी आदि ग्रामों में वनरोज एवं बन्दरों के आतंक से निजात दिलाये की मॉग की। एडीएम ने प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी एवं वन्य जीव प्रभाग को उपरोक्त प्रकरण की जांच कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। भारतीय किसान यूनियन के सकेश यादव ने हसवा ब्लाक की ग्राम पंचायत रहिगापुर मजरे मिचकी में घरेलू विद्युत कनेक्शनों को निजी विद्युत नलकूप की विद्युत लाइन से हटाये जाने का अनुरोध किया। एडीएम ने अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत प्रथम को उपरोक्त प्रकरण की जांच कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार अन्य नेताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। किसान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में कृषकों द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापरक निस्तारण मौके पर जाकर करें। शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर समस्या का निराकरण करायें। इस मौके पर उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत तृतीय, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई, जिला विकास प्रबन्धक, नाबार्ड, अग्रणी जिला प्रबन्धक, सहायक अभियन्ता, विद्युत भण्डार गृह सहायक अभियन्ता, विद्युत कार्यशाला, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, डॉ सुनील कुमार, उद्यान निरीक्षक, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं बाबू सिंह, रामदत्त मिश्रा महासचिव भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत), राकेश यादव, सत्य प्रकाश तिवारी सहित अन्य कृषकगण एवं भारतीय किसान यूनियन व किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *