आईएएस बनने पर रंजना का क्षत्रिय समाज ने किया स्वागत
आईएएस बनने पर रंजना का क्षत्रिय समाज ने किया स्वागत
आईएएस बनने पर रंजना का क्षत्रिय समाज ने किया स्वागत
– यूपीएससी में हासिल की 629 वीं रैंक
फोटो परिचय- रंजना का मुकुट पहनाकर स्वागत करते क्षत्रिय समाज के लोग। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– नगर के अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक मे रविवार को नगर की क्षत्रिय समाज की बेटी रंजना सिंह सेंगर द्वारा यूपीएससी में 629 वीं रैंक हांसिल कर आईएएस बनने पर खागा तहसील क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के लोगों ने बेटी रंजना सिंह सेंगर को सम्मानित किया। समारोह मे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने अपने समस्त पदाधिकारियों के साथ चांदी का मुकुट व प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम, समिति के अध्यक्ष डॉक्टर ठाकुर राजकुमार सिंह, गजेंद्र सिंह प्रधानाचार्य विद्यामंदिर इंटर कालेज खागा, राजकपूर सिंह प्रधानाचार्य बाल मंदिर इंटर कालेज खागा, रवि सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रंजना सिंह चौहान, रोहित सिंह तोमर पूर्वमंडल अध्यक्ष, महेंद्र सिंह भदौरिया किसान नेता, रामप्रताप सिंह, कृष्णस्वरूप सिंह, उदय प्रताप सिंह, इंदल सिंह, नरेंद्र सिंह भदौरिया पूर्व प्रधान टेसाही, रामगोपाल सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि, धर्मेन्द्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, रामचंद्र सिंह, जुगेश सिंह, शनि सिंह सेंगर सभासद प्रतिनिधि, ज्वाला सिंह, अतुल सिंह प्रधान सहित भारी संख्या मे क्षत्रिय समाज के लोगों ने बिटिया को आशीर्वाद दिया।