दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, कुकर फटने से महिला झुलसी, लघु खबरों के साथ

     अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत, शिनाख्त नहीं
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। नगर क्षेत्र में रविवार की सुबह एक अधेड़ की सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना किशनपुर रोड स्थित देशी शराब की दुकान के सामने की है, जहां करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति नशे की हालत में घूम रहा था और अचानक संतुलन बिगड़ने से सिर के बल पत्थर पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। उसके पास से ऐसा कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो पाती। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक सुबह से ही नशे की हालत में दुकान के आसपास घूम रहा था। अचानक वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा और सिर सीधा सड़क किनारे पड़ी एक बड़ी पटरी से टकरा गया। आसपास के लोग तत्काल उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी मृतक को पहचान नहीं सका। पुलिस द्वारा आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है ताकि उसकी पहचान हो सके। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नशे में गिरने से मौत का प्रतीत होता है। हालांकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की पहचान कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
——————————————— 
दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंजीकृत अभियोग महिला अपराध दुष्कर्म एससी एसटी के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुखबीर सटीक सूचना पर गिरफ्तार करते हुए थाना स्थानीय पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पश्चात न्यायालय भेजा है। थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी आरोपित अभियुक्त जाकिर अली पुत्र सुबराती महिला दुष्कर्म सहित एससी-एसटी एक्ट में वांछित था। अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुमित देव पांडेय, कांस्टेबल विजय शुक्ला आदि शामिल रहे।
——————————————— 
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत ओवर ब्रिज में ट्रक चपेट में आ जाने से 45 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कोतवाली के शिवदत्त का पुरवा गांव निवासी मनमोहन का पुत्र दयाशंकर शनिवार की रात लगभग आठ बजे बाइक से सामान लेने जा रहा था। जब वह ओवर ब्रिज पर पहुंचा तभी बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक मौके में ट्रक छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
———————————————– 
साइकिल से गिर कर अधेड़ की मौत
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के चकिया के समीप अचानक चक्कर आ जाने से साइकिल से गिर कर 53 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुखनापुर गांव निवासी स्व0 रमेश चन्द्र शुक्ला का पुत्र विमल कुमार शुक्ला साइकिल से बाजार जा रहा था। जब वह चकिया के पास पहुंचा तभी अचानक चक्कर आ जाने पर साइकिल से नीचे गिर गया। तभी वहां मौजूद लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। घटना स्थल पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए सीएचसी भेजा जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
——————————————— 
 वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत एनएच-2 में अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 55 वर्षीय अधेड की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहिरन खेडा गांव निवासी स्व0 सुखनंदन का पुत्र शिव सिंह एपीएल कम्पनी में करता था। रात ड्यूटी कर रविवार की सुबह आठ बजे बाइक से घर जा रहा था। तभी ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। पोस्टमार्टम हाउस में घटना के बाबत जानकारी मृतक का पुत्र मनीष कुमार ने दी।
——————————————– 
सडक हादसों में मां-बेटा सहित चार घायल
फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत हुए सड़क हादसों के दौरान मां बेटा समेत चार लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम का पुरवा गांव निवासी रज्जन का 21 वर्षीय पुत्र दुर्गा लाल अपनी 50 वर्षीय मां बुधरानी बाइक में बैठाकर रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह राधानगर थाना क्षेत्र के बडनपुर चौराहा के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी। जिससे मां बेटा घायल हो गये। इसी प्रकार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के समदासोहदापुर गांव निवासी श्याम बाबू का 22 वर्षीय पुत्र सुमित बाइक से शहर आ रहा था। तभी बेरा गढीवा के पास आटो की टक्कर लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव निवासी कल्लू का तीस वर्षीय पुत्र रामू बाइक से शहर आ रहा था। जब वह राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव के पास पहुंचा तभी आटो की टक्कर लगने के बाद बगल से निकल रहे डम्पर ने टक्कर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने सभी घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
—————————————— 
युवक को सर्प ने डसा
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैदपुर में रविवार की सुबह खेत में काम करते समय 28 वर्षीय युवक को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार जैदपुर गांव निवासी ननका का पुत्र जयचन्द्र रविवार की सुबह खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान जरीले सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनो को हुयी तो तत्काल उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
——————————————— 
कुकर फटने से महिला झुलसी
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड में रविवार की सुबह खाना बनाते समय कुकर फटने से 52 वर्षीय महिला झुलस गयी। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार आईटीआई रोड निवासी विशंभर सिंह की पत्नी सविता रविवार की सुबह खाना बना रही थी। तभी अचानक कुकर फट जाने से झुलस गयी। उधर परिजन महिला को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *