रेडक्रास चेयरमैन ने 339 बच्चों को दी चिकनपाक्स की दवा
रेडक्रास चेयरमैन ने 339 बच्चों को दी चिकनपाक्स की दवा
रेडक्रास चेयरमैन ने 339 बच्चों को दी चिकनपाक्स की दवा
फोटो परिचय- बच्चों को चिकनपाक्स से बचाव की दवा देते रेडक्रास चेयरमैन। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में गत वर्षों की भांति चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने चिकनपॉक्स बचाव महाभियान चलाया। डॉ अनुराग ने कहा कि हम सभी स्वच्छता को अपने जीवन में उतारकर बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं। डॉ अनुराग द्वारा प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर के 90, उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर के 85, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 90, कम्पोजिट विद्यालय खटौली के 74 कुल 339 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव व संक्रमण को कम करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचिका सिंह, नरेश कुमार तिवारी, वार्डन क्षमा तिवारी, अध्यापिका रोशनी सिंह पटेल, संगीता यादव सहित प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य अभिनव श्रीवास्तव व प्रेमचंद्र मौर्य उपस्थित रहे।