रेडक्रास चेयरमैन ने दंत चिकित्सकों को किया सम्मानित
रेडक्रास चेयरमैन ने दंत चिकित्सकों को किया सम्मानित
रेडक्रास चेयरमैन ने दंत चिकित्सकों को किया सम्मानित
फोटो परिचय- दंत चिकित्सकों को सम्मानित करते रेडक्रास चेयरमैन। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– डेंटिस्ट डे के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने दंत चिकित्सक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होने इंडियन डेंटल एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष व इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य डॉ विवेक श्रीवास्तव, इंडियन डेंटल एसोसिएशन उपाध्यक्ष रेडक्रॉस व आजीवन सदस्य डॉ सौरभ सिंह चौहान, डॉ तारक नाथ सरकार, डॉ रविनाथ गुप्ता, डॉ हरीतिमा गुप्ता, डॉ विमल सेंगर, डॉ सौरभ गुप्ता को उनकी क्लीनिक पहुंचकर शाल व पल्स ऑक्सिमीटर भेंटकर सम्मानित किया। उनके द्वारा दंत रोगियों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने हेतु आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव व प्रेमचंद्र मौर्य उपस्थित रहे।