रेडक्रास चेयरमैन ने मातृ शक्तियों को किया सम्मानित
रेडक्रास चेयरमैन ने मातृ शक्तियों को किया सम्मानित
रेडक्रास चेयरमैन ने मातृ शक्तियों को किया सम्मानित
– सभी को चिकनपॉक्स से बचाव की दी दवा
फोटो परिचय- एसडीएम सदर पर फूलों की बारिश कर सम्मानित करते रेडक्रास चेयरमैन। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने मातृ शक्तियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।
उपजिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव, भाजपा की पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रेमा सिंह राठौर, शिक्षिका छाया श्रीवास्तव, सीमा बाजपेई, रुपाली श्रीवास्तव, चिकित्सक डॉ आसमां खान, डॉ अचला पांडेय, गंगा समग्र से साधना चौरसिया, क्षय रोगियों के लिए सेवारत कल्पना सिंह को डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने पुष्पवर्षा व शाल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही सभी को चिकनपॉक्स बचाव हेतु होम्योपैथिक औषधि प्रदान कर समाजहित में सभी के योगदान हेतु आभार व्यक्त कर उनके उत्तम स्वास्थ्य हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य प्रेमचंद्र मौर्य उपस्थित रहे।