जीवन चरित्र को आधार बना आगे बढ़ने के संकल्प को दोहराया
जीवन चरित्र को आधार बना आगे बढ़ने के संकल्प को दोहराया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संगठन व कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत-पूनम जीवन चरित्र को आधार बना आगे बढ़ने के संकल्प को दोहराया
फोटो परिचय- धनराशि देते जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्वत व अन्य। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीयजनसंघ के संस्थापक सदस्य, एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को शहर के सीपीएस विद्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनांई गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री व सदस्य महिला आयोग पूनम द्विवेदी उपस्थित रहीं, श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सशक्त राष्ट्र के निर्माण तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की ज्योति पहुंचाने का संदेश हम सभी के लिए अप्रतिम प्रेरणा का स्रोत है, भाजपा का जो विराट सेवा संगठन का स्वरूप है, उसके पीछे श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की शक्ति हमें अनवरत ऊर्जित करती है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के संकल्प के साथ विभिन्न सामाजिक आयामों में बढ़ रही हैं, फ्री राशन वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर जल, सभी को समान अवसर देते हुए उनके सपनों को साकार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं ऐसे पुण्यमार्ग दिखाने वाले श्रद्धेय की पावन स्मृतियों को हम नमन करते हैं, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को पार्टी समर्पण दिवस के रूप में मनाती है, संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंन्धु स्वेच्छानुसार समर्पण राशि पार्टी को प्रदान करते हैं पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण धनराशि चेक द्वारा समर्पित की गई, कार्यक्रम का संयोजन जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया व सह संयोजन जिला कोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव धीरू ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, उदय लोधी, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, ज्ञानेंद्र सचान, प्रवीण कुमार सिंह, मधुराज विश्वकर्मा, सुशीला मौर्या, पुष्पा पासवान, सुमित द्विवेदी, राधा साहू, ज्ञानचंद केसरवानी, सुरेन्द्र सोनकर, जसवंत गिहार, सुशील चन्देल, विजय प्रताप सिंह, अंकित मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।