समारोह को भव्य बनाने की सौंपी जिम्मेदारियां, व्यापार मंडल का,,,
समारोह को भव्य बनाने की सौंपी जिम्मेदारियां, व्यापार मंडल का,,,
व्यापार मंडल का होली व ईद मिलन आज
– समारोह को भव्य बनाने की सौंपी जिम्मेदारियां
फोटो परिचय- बैठक करते जिला उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिला उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत की एक बैठक शनिवार को आयोजित हुई। जिसमें कल (आज) होने वाले होली व ईद मिलन समारोह को लेकर विचार-विमर्श करते हुए समारोह को भव्य बनाने की पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
शहर के हरिहरगंज स्थित एक होटल में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में रविवार को आईटीआई रोड स्थित एक गार्डेन में होने वाले होली व ईद मिलन समारोह को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि होली व ईद मिलन समारोह का आयोजन शाम छह बजे से रात्रि दस बजे तक होगा। समारोह में एक-दूसरे से गले मिलकर व अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की जहां बधाई दी जाएगी वहीं लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया जाएगा। उन्होने पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देशित किया कि कार्यक्रम में कोई कमी नही होनी चाहिए। उन्होने समस्त आमंत्रित व्यापारी बंधुओं समेत वरिष्ठ जन सपरिवार उपस्थित होने का आहवान किया। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष रस्तोगी, बस एशोषिएसन के जिलाध्यक्ष फरहत अली सिद्दकी, धीरेन्द्र सिंह, बद्री बिशाल गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, मुन्ना सिंह, सरदार वरिन्दर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, अरविन्द गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, राज कुमार मिश्रा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।