न्याय की आस में भटक रहा रिटायर्ड फौजी

  न्याय की आस में भटक रहा रिटायर्ड फौजी
फोटो परिचय- पीड़ित रिटायर्ड फौजी।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ओखरा कुंवरपुर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी दिनेशचंद्र न्याय की आस में अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहा है। पीड़ित का आरोप है कि दुकान से उधार सिगरेट देने से मना करने पर गांव के ही छह लोगों द्वारा अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मारपीट की गई। किसी तरीके पीड़ित ने परिवार के साथ घर में घुसकर अपनी जान बचाई और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के सामने भी उक्त लोगों द्वारा अभद्रता की गई। घटना के बाद से पीड़ित अपने परिवार के साथ भयवश अपने घर में ताला बंद कर इधर उधर भटक रहा है। पीड़ित ने मांग की है कि उक्त लोगों पर कार्रवाई कर उसे न्याय दिया जाए। ताकि पीड़ित भय मुक्त होकर परिवार के साथ अपने घर पर रह पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *