पुखरायां बाईपास पर सड़क हादसा: बीएसएफ जवान गंभीर रूप से घायल

     पुखरायां बाईपास पर सड़क हादसा: बीएसएफ जवान गंभीर रूप से घायल
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन — जनपद के थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम नगवा निवासी राजेश यादव (45 वर्ष) पुत्र श्याम बाबू, जो Border Security Force (बीएसएफ) में जवान हैं, मंगलवार रात एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश यादव स्कूटी से पुखरायां स्थित सुखाई तालाब के पास रहने वाली अपनी बहन अनीता के घर जा रहे थे। कानपुर-झांसी हाईवे पर पुखरायां बाईपास के समीप सिखमापुर मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि उनका हेलमेट भी टूटकर दूर जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्रीय थाना अध्यक्ष सतीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *