रोबोट, सैटेलाइट, चंद्रयान, मिसाइल रहे आकर्षण का केन्द्र

      फजलुर रहमान स्कूल में लगा बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी
रोबोट, सैटेलाइट, चंद्रयान, मिसाइल रहे आकर्षण का केन्द्र
फोटो परिचय-  विज्ञान प्रदर्शनी में लगे स्टालों का अवलोकन करते चेयरमैन राजकुमार मौर्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बाल मेला में बच्चों ने कई प्रकार के फूड-स्टॉल लगाए। अभिभावकों एवं मेहमानों ने व्यंजनों का लुत्फ उठाया एवं सराहना की। विज्ञान प्रदर्शनी में घरान एवं छात्राओं ने साइंस मॉडल तैयार किए जिसमें रोबोट, सैटेलाइट, चंद्रयान, मिसाइल, जल-चक्र, जल शोधन संयंत्र, सौर ऊजी, सौर मंडल आदि आकर्षण का केन्द्र रहे। इसके बाद कक्षा 8 के छान-छानामों के विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, मो० आसिफ एडवोकेट, सभासद एनुल आब्दीन हुमायूं, सभासद मो० आरिफ गुड्डा, सभासद शादाब, पूर्व सभासद कासिम अली एडवोकेट, पूर्व छात्र नेता एहसान खान, मो. शाहिद, रामजी श्रीवास्तव, राधेश्याम हयारण, शिवप्रसाद, आलोक गुप्ता, चांद, शमीम, शोएब, शमीम, डा० मसूद आलम, डा० दुगी आदि उपस्थित रहे। छात्र एवं छात्राओं में अब्दुल समद, मो० बासिल, फैज, अयान, अलीशा, उम्मे शाद, माहिबा, सुमेरा, इकरा युसुफ, खदीजा, शाद आदि को विदाई दी गई। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक मो० नसीम खान, प्रिंसिपल सैयद निदा खान, नोडल अधिकारी सै0 काशिफ, अध्यापक अदनान सिद्दीकी, निधि गोयल, आकांक्षा, सीमा खान, सुषमा, सदफ सिद्दीकी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *