बंद मकान से मिला सफाईकर्मी का सड़ा शव, चार दिन बाद बदबू से चला पता

       बंद मकान से मिला सफाईकर्मी का सड़ा शव, चार दिन बाद बदबू से चला पता  

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर जनपद — मौदहा कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई, जब हुसैनगंज मोहल्ले स्थित एक मकान से तेज दुर्गंध आने पर अंदर से 45 वर्षीय सफाईकर्मी का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अनिल उर्फ बबलू के रूप में हुई है, जो नगर पालिका मौदहा में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था।
मोहल्लेवासियों के अनुसार, अनिल पिछले चार दिनों से घर के भीतर ही बंद था और बाहर दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान मकान से तेज बदबू आने लगी, जिससे संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचित करने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां अनिल का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया है कि अनिल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी पत्नी मीना और बच्चे फैजाबाद में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नहीं प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *