सदर कोतवाल व साइबर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, अन्य लघु खबरों के साथ

      सदर कोतवाल व साइबर थाना प्रभारी लाइन हाजिर
– निरीक्षण श्रवण को मिली कोतवाली की कमान
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करते हुए सदर कोतवाल रहे तारकेश्वर राय व साइबर थाना प्रभारी रहे सुनील कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा दो पुलिस उपाधीक्षकों के कार्य क्षेत्रों में भी बदलाव किया है।
बताते चलें कि सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय लंबे समय से कोतवाली का चार्ज संभाले थे। इनके कार्यकाल के दौरान कई बार प्रभारी पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगे थे। एसपी की तबादला एक्सप्रेस रविवार को चली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रहे तारकेश्वर राय को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में रहे निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह को सदर कोतवाली प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा साबर थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे सुनील कुमार सिंह को भी लाइन भेजा गया। उनके स्थान पर साइबर थाने के निरीक्षक कमर खान को प्रभारी निरीक्षक का चार्ज सौंपा गया है। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन रहे गौरव शर्मा को क्षेत्राधिकारी अपराध, यातायात, यूपी 112 व क्षेत्राधिकारी अपराध, यातायात, यूपी 112 रहे प्रमोद कुमार शुक्ला को क्षेत्राधिकारी नगर व लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
————————————– 
  पतंग उड़ा रहे किशोर की छत से गिरकर मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धानेमऊ में रविवार की दोपहर छत पर तंग उड़ाते समय 11 वर्षीय किशोर अचानक नीचे गिरकर सरिया की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को वापस ले गए।
जानकारी के अनुसार धानेमऊ गांव निवासी कमर अली का पुत्र सहजान अली रविवार दोपहर छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी अचानक पैर फिसल जाने से नीचे गिर गया और सरिया की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस चले गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
———————————- 
 हादसे में पत्रकार के पिता व बाइक सवार घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया के समीप बाइक साइकिल की भिड़ंत में पत्रकार के पिता व बाइक सवार घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार पत्रकार सुनील गुप्ता के पिता अयोध्या प्रसाद पुत्र स्व0 श्रीकेशन निवासी बक्सपुर रविवार दोपहर साइकिल से अंदौली पुलिया सामान लेने आ रहे थे। जैसे ही वह पुलिया के पास पहुंचे तभी मलाका गांव निवासी तेज भवन का 20 वर्षीय पुत्र अंकुल ने बाइक से टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने वृद्ध सहित युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पत्रकार के पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *