सांई सिटी इंट कालेज, मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में हुआ समारोह, छात्रों को दी विदाई

     नम आंखों के बीच इंटर के छात्रों को दी विदाई
सांई सिटी इंट कालेज, मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में हुआ समारोह
फोटो परिचय-   विदाई समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के जयरामनगर स्थित सांई सिटी इंटर कालेज/मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा बारह के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर रेखा सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर किया।
कक्षा बारह के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरूजनों का टीका लगाकर व माला पहनाकर सम्मान जताया। सीनियर छात्र-छात्राओं का जूनियरों ने टीका लगाकर व पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य नाटक आदि प्रस्तुत करके समां बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने स्कूल व अध्यापकों के प्रति अपने प्रेम व भावनाओं को शायरी व कविता के माध्यम से प्रकट किया। वरिष्ठ गणित शिक्षक फारूख खान ने प्रेरणागीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार ने लगन, मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी। प्रबंधक पवन सिंह गौर ने शत-प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं व परीक्षा में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम व अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, संजय सिंह, रावेन्द्र प्रताप सिंह, रवि सिंह, राजेश वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, रेखा श्रीवास्तव, मनोरमा, जयश्री, प्रिन्सी मिश्रा, पूजा द्विवेदी, रागिनी, संजना, दुर्गेश, श्रेया विश्वकर्मा, रतन सिंह, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *