नई दिल्ली। Sambit Patra : भारत और पाकिस्तान में सीजफायर लागू हो गया है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस दौरान भारतीय सशस्त्र बलों को जमकर सराहा। सांसद संबित पात्रा ने कहा, ‘आज भाजपा, पार्टी कार्यकर्ता और देश के नागरिक सुरक्षा बलों का धन्यवाद करते हैं, जिनकी वजह से ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ है।’
प्रदेश सरकार खेल को केवल करियर ही नहीं, बल्कि जीवन शैली बनाने की दिशा में कर रही है कार्य : CM सैनी
संबित पात्रा ने आगे कहा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम ने वादा किया था कि हम 26 लोगों की मौत का बदला लेंगे। पीएम ने कहा था कि बदला दुश्मन की कल्पना से परे होगा और ऐसा ही हुआ। उन्होंने यह भी कहा था कि ‘मिट्टी में मिलाएंगे’ और ‘घुस के मारेंगे’ हमने वही किया।