मोरम माफिया बेलगाम, सिस्टम बेदम !

        मोरम माफिया बेलगाम, सिस्टम बेदम 

दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन जिले में अवैध खनन का खेल अब खुलेआम चल रहा है। जिला पंचायत के बैरियर सिर्फ दिखावे बनकर रह गए हैं, जबकि खदानों से ओवरलोड गाड़ियां बेधड़क सड़कों पर दौड़ रही हैं।
† “कुछ पैसे दो और निकल जाओ” — यही बन चुका है नियम!
बैरियर पर पहुंचते ही ओवरलोड गाड़ियों को रोकने की बजाय सेटिंग के जरिए पास कर दिया जाता है।
★ सवाल उठता है:
क्या बैरियर सिर्फ वसूली का जरिया बन चुके हैं?
क्या जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदकर इस खेल को बढ़ावा दे रहे हैं?
★मिलीभगत का पूरा खेल!
खदान संचालकों से लेकर बैरियर तक, हर कड़ी पर सांठगांठ की बू साफ महसूस हो रही है।
जिला पंचायत के बैरियर, जो अवैध खनन रोकने के लिए बनाए गए थे, अब खुद इस गोरखधंधे के हिस्सेदार बनते नजर आ रहे हैं।
★ राजस्व को करोड़ों का चूना
★ सड़कों की हालत बदतर, हादसों का खतरा बढ़ा
† अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो अवैध मोरम खनन जिले की व्यवस्था को पूरी तरह खोखला कर देगा।
★ अब देखना ये है कि प्रशासन इस पर सख्त कदम उठाता है या फिर ये “मोरम माफिया राज” यूं ही चलता रहेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *