सेवर्स ऑफ लाइफ द्वारा वृद्धा आश्रम में फल एवं जूस वितरण कार्यक्रम का आयोजन
सेवर्स ऑफ लाइफ द्वारा वृद्धा आश्रम में फल एवं जूस वितरण कार्यक्रम का आयोजन
सेवर्स ऑफ लाइफ द्वारा वृद्धा आश्रम में फल एवं जूस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया आज
सुरेन्द्र कुमार धुरिया अज़रा न्यूज़ बाँदा — सेवर्स ऑफ लाइफ संस्था के बैनर तले नरैनी रोड वृद्धा आश्रम में रह रहे लगभग एक सैकड़ा वृद्धो को फलों एवं जूस का वितरण कर माता-पिता तुल्य बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया गया और समय-समय पर संस्था के द्वारा मदद की जाएंगी आश्वासन दिया गया सभी बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए एक शिविर लगाने की बात कहीं जल्द से जल्द वृद्धा आश्रम में यह सेवा स्थित परिसर में शिविर के द्वारा सेवा दी जाएंगी
इस कार्यक्रम में मौजूद डॉ. आकिब फारूकी (हिंद हॉस्पिटल बांदा) ने मच्छरों से होने वाली बीमारियो के कारण और बीना त्रिपाठी ने वृद्धो को अपना विशेष ख्याल रखने की सलाह दी अध्यक्ष सलमान खान ने मच्छर होने वालीं बीमारियों से बचाव के लिए सभी से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए कहाँ इस अवसर पर विशेष फल वितरण कार्यक्रम में सेवर्स ऑफ लाइफ के (संरक्षक) शेख सादी जमा, (अध्यक्ष) सलमान खान (कोषाध्यक्ष) जीशान उल हक , (चिकित्सक हिंद हॉस्पिटल बांदा) आकिब फारूकी, (उपाध्यक्ष) आसिफ अंसारी, (उपाध्यक्ष) जुनैद सिद्दीकी, (सलाहकार) सुनील सक्सेना, (सदस्य) शादाब अहमद, (भाजपा नेता) आरिफ, शादाब हुसैन, बसंत गुप्ता, वृद्धाश्रम इंचार्ज श्याम किशोर जी आदि लोग मौजूद रहे।