भाजपा कार्यालय में संविधान गौरव अभियान के तहत हुई गोष्ठी

    कांग्रेस सत्तासीन रहने को लेकर करती रही कुत्सित प्रयास: प्रकाश
भाजपा कार्यालय में संविधान गौरव अभियान के तहत हुई गोष्ठी
फोटो परिचय-  गोष्ठी को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल।
फतेहपुर। शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर देहात के जिला पंचायत अध्यक्ष अवनीश मौर्य उपस्थित रहे।
श्री पाल ने संबोधन में डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने जीवन पर्यन्त देश के अन्दर फैली कुरूतियों का जमकर विरोध किया और उन्हें दूर करने की कोशिश की। आज कांग्रेस सहित विपक्षियों द्वारा समाज को बांटने का असफल प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विदेश में कानून की पढ़ाई करने के उपरांत उन्होंने अपना अमूल्य जीवन समय देश के निर्माण में लगाया गया। देश के संविधान निर्माण से ही सभी को समान अधिकार कैसे प्राप्त हो बाबा साहेब के आदर्शों को कैसे समाज अनवरत याद रखे। इसको लेकर प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके जन्म तीर्थ, शिक्षा तीर्थ, दीक्षा तीर्थ, परिनिर्वाण तीर्थ व चैत्य तीर्थ को पंच तीर्थ के रूप में देश व विदेश में विकसित किया। आज समाज के पिछड़ों के साथ ही अनुसूचित समाज व अनुसूचित जनजाति समाज के उत्थान को लेकर देश व प्रदेश की सरकारों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को लेकर भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डा0 भीमराव अंबेडकर जी को किस कुत्सित मानसिकता से तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रथम व द्वितीय लोकसभा चुनावों रोका गया वह किसी से आज छिपा नहीं है। उनके समरसता के प्रयासों को कैसे कुचला गया विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, अभियान जिला संयोजक पुष्पराज पटेल, सहसंयोजक पुष्पा पासवान व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती, देवनाथ धाकरे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवंत गिहार, कुलदीप भदौरिया, अपर्णा सिंह गौतम, पवन मिश्रा, ओम प्रकाश पाल, विक्रम सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, स्वरूप राज सिंह जूली, पवन साहू, राजू पाल, संदीप सिंह, अवनीश मौर्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *