जागरूकता के लिए एक फरवरी को होगा सेमिनार,साइबर ठगी पर जताई चिंता

    पूर्व सैनिकों ने बैठक कर साइबर ठगी पर जताई चिंता
जागरूकता के लिए एक फरवरी को होगा सेमिनार
फोटो परिचय-  बैठक में भाग लेते पूर्व सैनिक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की बैठक जहानाबाद कस्बे में रामकेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें साइबर धोखाधड़ी व पैसे निकालने की घटनाओं पर बेहद चिंता व्यक्त की गई।अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया कि एक फरवरी को शादीपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में एक सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पूर्व सैनिक, उनके परिवार व समाज के लोग भाग ले सकते हैं। सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर साइबर क्राईम सेल के अधिकारी आएंगे जो लोगों को बताएंगे कि साइबर धोखाधड़ी से कैसे बचा जाए। उसके लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने आहवान किया कि जनपद के सभी पूर्व सैनिक उस दिन आकर जानकारी प्राप्त करें जिससे बहुत ही मेहनत की कमाई को सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर कमल दीक्षित, जितेंद्र सिंह, सर्वेश उत्तम, धर्मराज उत्तम, शिव गोपाल तिवारी, इंदल सिंह, रामप्रसाद सचान, रामकुमार यादव, अजय सिंह गौतम, बृजेंद्र सिंह गौतम, तारा सिंह, रामसुरेश सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *