सीबीएसई व शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सम्मानित

   सेंट जेवियर्स की डा. प्रियंका को मिला बेस्ट पिं्रसिपल अवार्ड
सीबीएसई व शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सम्मानित
फोटो परिचय-   दिल्ली में बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड लेतीं सेंट जेवियर्स की डा0 प्रियंका गुप्ता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व और अकादमिक उत्कृष्टता की मिसाल कायम करने वाली प्रिंसिपल सेंट ज़ेवियर्स हाईस्कूल डॉ. प्रियंका गुप्ता को बेस्ट प्रिंसिपल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजधानी नई दिल्ली में नीति आयोग के आयोजित एक राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया।
डॉ. प्रियंका गुप्ता को यह पुरस्कार एग्ज़ाम कंट्रोलर सीबीएसई डॉ. सन्यम भारद्वाज एवं एनआईओएस के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. आलोक कुमार गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. प्रियंका गुप्ता को यह सम्मान उनके अकादमिक एक्सीलेंस, विद्यालय द्वारा निरंतर जिला टॉपर्स देने, उनके कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में विद्यालय के क्यूपीआई में हुए अभूतपूर्व और तीव्र सुधार के आधार पर दिया गया है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुआ है। पुरस्कार प्राप्त करने पर डॉ. प्रियंका गुप्ता ने इस सम्मान को विद्यालय के चेयरमैन, समस्त शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल परिणाम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। इस उपलब्धि पर सेंट ज़ेवियर्स हाईस्कूल परिवार एवं शिक्षा जगत में हर्ष और गौरव का वातावरण है। डॉ. प्रियंका गुप्ता की यह सफलता निश्चित रूप से अन्य शिक्षाविदों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *