माधौगढ़ में सनसनी: 25 मार्च से लापता युवक का शव घर में दफन मिला

    माधौगढ़ में सनसनी: 25  मार्च से लापता युवक का शव घर में दफन मिला, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन — माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब 25 मार्च से लापता युवक का शव एक घर में दफन अवस्था में बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने शव को जमीन से निकलवाया और कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जांच जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा
स्थिति को देखते हुए गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *