सनसनीखेज घटना से मोहल्ले में दहशत का महौल

     अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति
सनसनीखेज घटना से मोहल्ले में दहशत का महौल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम झाऊपुर में अवैध संबंध के शक पर पति ने 38 वर्षीय पत्नी को सब्बल से प्रहार कर मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारा पति थाने पहुंच आत्मसमर्पण कर घटना की पूरी जानकारी दी। जिसे सुन थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मी सकते में आ गये और मौके पर पहुंच घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण शव को विच्छेदन हेतु भेजा। घटना से मृतका के दो मासूम बच्चों के अन्दर दहशत भर गयी।
जानकारी के अनुसार झाउपुर निवासी अजय सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह अपनी 32 वर्षीय पत्नी शिखा सिंह व बच्चे अनुज सिंह 12 वर्ष व युवराज सिंह 7 वर्ष के साथ रहता था। बताते हैं कि पति देवीगंज स्थित दुकान में काम करता था। बीती रात उसने अपनी पत्नी पर सब्बल से ताबडतोड वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सुबह उठते ही हत्यारा पति थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण करते हुये थानाध्यक्ष को उसके द्वारा की गयी घटना को जानकारी दी। जिससे थाने में हडकम मच गया। तत्काल उसे हवालात में बन्द कर पुलिस बल अपने आलाधिकारियों को जानकारी देते हुये मौके पर पहुंचा। घटनास्थल का बारीकि से निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी शिखा सिंह के अवैध संबंध के चलते मौत के घाट उतारा है। कई बार समझाने पर भी वह नहीं मानती थी। जिससे आजिज आकर पति ने खौफनाक घटना अंजाम दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *