राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को भेजे अलग-अलग ज्ञापन, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

 भाकियू टिकैत गुट ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
– राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को भेजे अलग-अलग ज्ञापन
फोटो परिचय-कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपते भाकियू टिकैत गुट के लोग।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ पंजाब सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को अलग-अलग ज्ञापन भेजकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई।
शुक्रवार को यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह की अगुवई में बड़ी संख्या में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन मंे कहा गया कि पंजाब आंदोलन किसान एवं किसान नेताओं की गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण व्यवहार है। प्रदेश में ट्यूबवेलों में विद्युत आपूर्ति दस घंटे प्रतिदिन की जगह सात घंटे कर दी गई। जिसे पुनः दस घंटे किया जाए। विद्युत आपूर्ति किसानों को सुबह व शाम को देना बेहद नुकसानदायक है। किसानों को एकमुश्त विद्युत आपूर्ति की जाए। सीएम को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि 22 मार्च को एक आदेश जारी हुआ जिसमें कृषि पोषक विद्युत फीडर दस घंटे से घटाकर सात घंटे कर दिया गया है। जिसकी सप्लाई दो भागों में विभाजित कर दी गई है। सुबह सवा पांच बजे से सवा दस बजे तक व दोपहर चार बजे से छह बजे तक है। इतने कम समय में सिंचाई का काम नहीं हो पाएगा। गर्मी के मौसम में समय से फसलों को पानी न मिलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और फसलों को नुकसान होगा। मांग किया कि पुनः कृषि पोषक फीडरों की सप्लाई पहले की तरह की जाए। इस मौके पर मण्डल उपाध्यक्ष रामसहाय पटेल, मण्डल महासचिव देव नारायण पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम, जिला महासचिव नवल पटेल, नागेन्द्र यादव, नरसिंह पटेल, सुरेन्द्र पटेल, यदुनन्दन आर्य, दिनेश शुक्ला, मुन्ना शेख, रामपाल निषाद, रक्षपाल सिंह, सुनील पासवान भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *