सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को मिला जीवन रक्षक सम्मान

    सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को मिला जीवन रक्षक सम्मान
फोटो परिचय- – जीवन रक्षक सम्मान लेते फाउंडेशन के प्रबंधक गुरमीत सिंह।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– वीरों की धरती गाजीपुर में संस्था जीवन रक्षक फाउंडेशन के आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को जीवन रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र वरिष्ठ भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने सम्मान प्रदान किया।
संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से सम्मान लेने संस्था के प्रबंधक गुरमीत सिंह व रक्तदाता सतीश शर्मा पहुंचे। जहां फतेहपुर में रक्तसेवा कर रही संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी को जीवन रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर गाजीपुर संस्था के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा, सचिव डॉक्टर उरूज फातमा, अध्यक्ष मनीष पाल व उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, बनारस, भदोही, प्रयागराज व अन्य जिलों की संस्थाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *