चकबन्दी चौपाल के माध्यम से 45 वादों का निस्तारण रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर — जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना के निर्देशन में बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी श्री पैगाम हैदर एवं चकबन्दी अधिकारी की उपस्थिति में समस्या समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम छानी पंचायत मुस्करा, तहसील मौदहा, जनपद हमीरपुर के पंचायत भवन में आयोजित चकबन्दी चौपाल के माध्यम से चकबन्दी से संबंधित कुल 45 वादों का निस्तारण किया गया।
उक्त वादों का निस्तारण बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी की उपस्थिति में चकबन्दी अधिकारी श्री जिज्ञासु कुमार पुष्कर, चकबन्दी लेखपाल श्री अनुराग सिंह एवं श्री रामसुमेर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र सहित स्थानीय निवासी सिद्धगोपाल, प्रहलाद, सुल्तान, गोकुल प्रसाद, जसीराम, सियाराम आदि उपस्थित रहे।