महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली शिव बारात,अन्य लघु खबरों के साथ
महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली शिव बारात,अन्य लघु खबरों के साथ
महाशिवरात्रि पर्व पर ब्रह्माकुमारियों ने निकाली शिव बारात
– एसडीएम व नगर पालिका अध्यक्ष ने पूजा-अर्चना व आरती उतारकर किया शुभारंभ
फोटो परिचय- नगर भ्रमण करती शिव बारात। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ बिंदकी, फतेहपुर। कस्बे के मोहल्ला ललौली रोड स्टेट बैंक के पास स्थित आध्यात्मिक केंद्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के पावन पर्व पर भव्य कलश यात्रा, शोभा यात्रा, शिव बारात के धार्मिक अनुष्ठान का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भव्य कलश यात्रा, शोभा यात्रा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से प्रारंभ हुई। उप जिलाधिकारी बिन्दकी व नगर पालिका अध्यक्षा बिन्दकी ने विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना, आरती उतारकर शुभारम्भ किया। यात्रा कस्बा बिन्दकी स्थित प्रमुख चौराहों, मार्गाे, स्थानों में भ्रमण को प्रस्थान करते हुए समापन पुनः शुभारम्भ स्थान पर पहुंचकर प्रसाद वितरण कर हुआ। सम्पूर्ण भव्य कलश यात्रा, शोभा यात्रा, शिव बारात के दौरान जगह-जगह समाजसेवियों ने फूलों की वर्षा, स्टाल लगाकर प्रसाद व स्वल्पाहार का वितरण कर स्वागत किया। भव्य कलश यात्रा, शोभा यात्रा, शिव बारात के माध्यम से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय की बहनों ब्रम्हकुमारियों व भाइयों ब्रम्हकुमारों ने परमपिता शिव परमात्मा के अवतरण का संदेश देते हुए आध्यात्मिक ईश्वरीय ज्ञान का संदेश दिया। साथ ही साथ काम क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार जैसे पांच विकारों को त्याग करते हुए देवी-देवताओं तथा महापुरुषों के गुणों को धारण कर मनुष्य को लक्ष्मी नारायण बनने का जन जागरण का संदेश देते हुए श्रेष्ठ मानव बनने का आध्यात्मिक ज्ञान दिया। सम्पूर्ण यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस के अधिकारी व जवान व ब्रम्हकुमारी बहन सीता, दिव्या, प्रियंका, राम विशाल, अरुणा, वन्दना, नीता, शार्विल, सात्विक शुक्ला, वरुण, नारायण उपस्थित रहे। ————————————- विज्ञान मेले में दिखाया बच्चों ने हुनर एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। मेले का उद्घाटन नगर में संचालित साइनस हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, सह प्रबंधक अतुल अग्रवाल व प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन से की। प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह का बैज अलंकरण के पश्चात श्री फल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी को अपने विषय-वस्तु पर ध्यान केंद्रित करते हुए श्रेष्ठतम लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। अपने देश व समाज को प्रगति पथ पर आगे ले जाना चाहिए। प्रतियोगिता में लगभग 350 भाग करते हुए अपने वैज्ञानिक कौशल का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले की कुशल संचालन में प्रेमचंद कैथल, रवि कुमार, सतीश, निशांत, श्रीराम मिलन गणित विषय के लिए शनि सिंह, दीपक, सत्यम, सुशील, अन्य विषयों के लिए दिनेश कुमार मौर्य शिवम, अविनाश सिंह चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण विद्या मंदिर परिवार उपस्थित रहा। ————————————– गड्ढे में गिरकर साइकिल सवार वृद्ध घायल – जल जीवन मिशन योजना के तहत खोदा गया था गड्ढा एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ विजयीपुर, फतेहपुर। विजयीपुर क्षेत्र के सिलमी गढवा गांव में कई माह पहले जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में एक साइकिल सवार बुजुर्ग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकालकर इलाज के लिए भेज दिया।
सिलमी गढ़वा ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पानी टंकी एवं पाइपलाइन बिछाने का काम होना था जिसके लिए कार्रदाई संस्था द्वारा गांव में जगह-जगह 5 से 10 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं जो कई महीने से खुले पड़े हैं। जिसमें गिरकर राहगीर व ग्रामीण चोटिल हो रहे हैं। गुरुवार गांव के ननकू गौतम खेत से सिंचाई करके साइकिल से लौट रहे थे। तभी 10 फीट गहरे गड्ढे में साइकिल लेकर गिर गए जिससे वृद्ध ननकू गौतम बुरी तरह घायल हो गए। जिसे ग्रामीण आशीष यादव, विमल, आयुष, अंकुश, रमेश, विवेक आदि ने दौड़कर बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा लगभग चार महीना पहले गड्ढे खोदे गए थे। जो आज भी खुले पड़े हैं जिसमें आए दिन जानवर एवं राहगीर गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। जेई विवेक कुमार ने बताया कि अगर कई दिन से गड्ढे खोदे पड़े हैं तो तत्काल पुरवाए जाएंगे अन्यथा लाल पट्टी लगवाई जाएगी। ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गये है। —————————————– फांसी पर लटका मिला वृद्ध का शव एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ईंट गांव मंदिर के समीप स्थित स्कूल में 70 वर्षीय वृद्ध का संदिग्ध परिस्थितियों फांसी पर लटका शव पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है।
बताते चलें कि ईटगांव में स्थित शक्ति बाबा मंदिर में लगभग कई वर्षाे से वृद्ध पूजा पाठ करते थे हालांकि गांव वालों को न ही आज तक उनका नाम पता चल पाया और कहां के रहने वाले है इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। गांव वाले सिर्फ उनको महत्मा के ही रूप मे ही जानते थे। आज सुबह मंदिर के बगल में स्थित गुलजारा देवी मेमोरियल इण्टर कालेज में पंखे से उनका शव लटका मिला। उधर ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। ————————————— फांसी लगा किशोरी ने दी जान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्ष़्ोत्र के ग्राम पुरानी कटरी में शुक्रवार की दोपहर 16 वर्षीय किशोरी ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार पुरानी कटरी गांव निवासी संतोष कुमार निषाद की पुत्री शिवानी निषाद ने शुक्रवार की दोपहर घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद के मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। ————————————– दरवाजे पर बैठी महिला को सर्प ने डसा – 36 घंटे बाद दोबारा महिला को सांप ने कटा एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा कोवताली क्षेत्र के ग्राम टिकरी काही में घर के बाहर बैठी 32 वर्षीय महिला को जहरील सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। परिजनों की माने तो उसकी महिला को 36 घन्टे बाद दोबारा सर्प ने डसा है।
जानकारी के अनुसार टिकरी काही गांव निवासी रामपाल की पत्नी प्रियंका देवी शुक्रवार की सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठी तभी उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे तत्काल हरदो सीएचसी ले गये। जहां चिकित्सीय उपचार के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज करा रहे परिजनों ने बताया कि 36 घन्टे पूर्व खेत में काम करते समय महिला को सर्प ने डसा था और आज सुबह जब प्रियंका घर के दरवाजे पर बैठी तभी दोबारा सर्प ने उसे डसा है। ————————————– डीसीएम की टक्कर से दम्पति व पुत्र घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के समीप शुक्रवार की सुबह डीसीएम की चपेट में आ जाने से दम्पत्ति समेत पुत्र घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के गोसाई की सरांय छिवलाहा निवासी स्व0 विशाल का 65 वर्षीय गंगाराम अपने पुत्र रामकिशोर 30 के साथ जिला चिकित्सालय में भर्ती पत्नी रामदेई को छुट्टी कराकर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही यह लोग चौफेरवा के समीप पहुंचे तभी डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे तीनों घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल दम्पत्ति व पुत्र को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ———————————— मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या आरोप एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। चांदपुर थाने के अमौली बरमपुर में गुरूवार की शाम गेस्ट हाउस कर्मचारी का फांसी पर लटका मिला शव मिला था। जिस पर पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने गेस्ट हाउस मालिक वेटर ठेकेदार सहित चार लोगो पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुये बताया कि इन्ही लोगो द्वारा उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटकाया गया है।
बताते चले कि चांदपुर थाना क्षेत्र के केवटरा भरसा गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर रामायण अमौली कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में काम करता था। जिसका शव गुरूवार की शाम फांसी पर लटका मिला। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के जीजा ने बताया कि गेस्ट हाउस मालिक सर्वेश अग्निहोत्री निवासी गुजैनी कानपुर वेटर ठेकेदार व गेस्ट हाउस के दो कर्मचारी पर मारने पीटने व मोबाइल चोरी का आरोप लगाने की घटना को अंजाम दिया है।