भोर पहर से घरों व मंदिरों में गूंजती देवी मइया की जयकार

     चैत्र नवरात्र के चौथे दिन माता कूष्मांडा को लगाया भोग
– भोर पहर से घरों व मंदिरों में गूंजती देवी मइया की जयकार
फोटो परिचय-  चैत्र नवरात्र की चौथी पर मां की अराधना करतीं महिलाएं।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– चैत्र नवरात्र में चौथी पर रविवार को घरों से लेकर मंदिरों में कूष्मांडा माता की पूजा हुई। मां अम्बे की भक्ति भाव में विभोर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में जुट रही है। भोर पहर से ही मंदिरों में भक्तों का आवागमन शुरू रहा। देवी भक्त श्रद्धा अनुसार प्रसाद चढ़ाकर मां से मनवांछित फल की कामना की। घरों में भी घंटों व शंख के स्वरों से चारों तरफ का वातावरण गुंजायमान रहा।
शहर के दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालु सुबह शाम पहुंच रहे हैं। जहां श्रद्धालुओं ने मां की अर्चना अराधना पूरे विधि विधान के साथ की। भक्ति भाव में सराबोर भक्तों ने देवी भजन कीर्तन गाए और नृत्य किया। सभी मंदिरों में घंटों व शंख की गूंज से वातावरण भक्ति रस में सराबोर रहा। वहीं घरों एवं मंदिरों में कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। जैसे जैसे नवरात्र के दिन आगे बढ़ रहे हैं वैसे वैसे अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का भी सिलसिला चल रहा है। कहीं अखंड पाठ तो कहीं दुर्गा चालीसा का पाठ कर देवी भक्त संकट काल से उबारते हुए दुखों से मुक्ति की प्रार्थना की जा रही है। महिला मंडली द्वारा देर शाम तक घरों में देवी गीतों को गाकर मां का खुश कर रही हैं।
इनसेट-
बच्चों के मुंडन और कर्ण छेदन
चैत्र नवरात्र में पूरा जिला देवी आराधना में लीन हो गया है। देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर कोई पूजा-अर्चना कर रहा है। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच माता को प्रसन्न किया जा रहा है। घरों में स्थापित कलश के सामने लोग सुबह-शाम दीपक जलाकर देवी के सामने शीश झुका रहे है। कोई दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहा है, तो कोई दुर्गा चालीसा का पाठ करा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *