एसआईआर कार्यक्रम की बिंदुवार समीक्षा कर दिए निर्देश, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ

    सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत
एसआईआर कार्यक्रम की बिंदुवार समीक्षा कर दिए निर्देश
फोटो परिचय- पार्टी कार्यालय में प्रभारी का स्वागत करते सपाई।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रगोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी एसआईआर पीडीए प्रहरी अवधेश कुमार उर्फ पंचू यादव का सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होने पार्टी कार्यालय में एसआईआर कार्यक्रम की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद सीमा छिवली नदी से लेकर कार्यालय तक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उदय राज लोधी एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदेश सचिव अवधेश कुमार उर्फ पंचू यादव का सपाईयों ने भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात वे पार्टी कार्यालय पहुंचे और पार्टीजनों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कमेटी की समीक्षा के साथ-साथ एसआईआर कार्यक्रम की भी बिंदुवार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय राज लोधी व संचालन महासचिव अश्विनी यादव एडवोकेट ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीम यादव ने शिरकत की। प्रभारी ने पार्टी की गाइडलाइन से सभी को अवगत कराया। इस मौके पर जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, बाबा प्रेमनाथ विश्वकर्मा, केपी यादव, महेंद्र यादव, शमीम अहमद, राजबाबू यादव, सुहैल खान हेमू, संदीप श्रीमाली एडवोकेट, रिशु तिवारी, सुमित साहू, प्रदीप सोनकर, जुनैद अहमद, सूफियान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *