गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का एसपी ने किया निरीक्षण
गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का एसपी ने किया निरीक्षण
गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का एसपी ने किया निरीक्षण
– अनुशासन, एकरूपता व उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दिया विशेष ज़ोर
फोटो परिचय- परेड स्थल पर टोलियां। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। आगामी 26 जनवरी को मनाए जाने वाले 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने शनिवार को परेड स्थल पर पहुंचकर टोलियों के अनुसार गहन निरीक्षण किया। स्वयं उपस्थित रहकर ड्रिल कराई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैयारी, अनुशासन और तालमेल का बारीकी से जायज़ा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर परेड का प्रदर्शन उच्च स्तरीय, अनुशासित एवं प्रभावशाली होना चाहिए। जिससे जिले की पुलिस बल की प्रोफेशनल दक्षता और एकजुटता का उत्कृष्ट प्रदर्शन हो सके। एसपी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अभ्यास करें। परेड के दौरान एकरूपता, अनुशासन और समन्वय बनाए रखें। उन्होंने ड्रिल के दौरान आवश्यक सुधार बिंदुओं पर मार्गदर्शन भी दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। परेड रिहर्सल के माध्यम से गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय और यादगार बनाने की दिशा में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।