सपाईयों ने डा0 राममनोहर लोहिया की मनाई जयंती, व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

   सपाईयों ने डा0 राममनोहर लोहिया की मनाई जयंती
गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश
फोटो परिचय-  डा0 राममनोहर लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को समाजवादी चिंतक, दार्शनिक, प्रौद्धा डा0 राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह बताया कि डा0 लोहिया कहा करते थे कि असली आजादी तभी आएगी जब समाज के सबसे निचले स्तर के व्यक्ति को सम्मान मिलेगा। डॉ साहेब चाहते थे कि देश का काम काज हिंदी भाषा में हो जिससे एक आम आदमी भी समझ सके। डा0 साहेब स्पष्टवादी थे वो जवाहरलाल नेहरू के यदि बड़े प्रशंसक थे तो उनकी नीतियों के सबसे प्रबल विरोधी भी थे। डॉ लोहिया कहा करते थे कि ज़िन्दा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं। डा लोहिया समाजवाद की फैक्ट्री कहे जाते थे। उनक कहना था कि लोग मेरी बातें सुनेंगे, पर मेरे मरने के बाद। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चैधरी मंज़र यार ने किया। कार्यक्रम में शमीम अहमद, डॉ अमित पाल, संगीता राज पासवान, नरेंद्र प्रजापति, एड संदीप श्रीमाली, सुहैल खान हेमू, अनिल यादव, आशीष नामदेव, अकील अहमद, नरेंद्र लोधी, शिव शंकर यादव, शैलेन्द्र मिश्रा, रौनक राज पासवान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *