जालौन में सपा का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दे पर कलेक्ट्रेट घेराव
जालौन में सपा का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दे पर कलेक्ट्रेट घेराव
जालौन में सपा का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दे पर कलेक्ट्रेट घेराव दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन —ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को अभी तक पर्याप्त राहत नहीं मिल सकी है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सपा की ओर से प्रमुख रूप से पांच मांगें उठाई गईं, जिनमें प्रभावित किसानों को 100 प्रतिशत मुआवजा देने, केसीसी एवं कृषि यंत्रों के ऋण माफ करने, बटाईदार किसानों को भी लाभ देने, प्रभावित गांवों में मुफ्त गेहूं उपलब्ध कराने तथा किसानों के बिजली बिल पूरी तरह माफ करने की मांग शामिल है।