स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान शुरू

    स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान शुरू
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन उरई जालौन– सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन-I) राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस अभियान के तहत स्कूलों में संचालित बसों, वैन और अन्य वाहनों की फिटनेस की गहन जांच की जा रही है, ताकि सभी वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे उतरें।


अभियान के दौरान बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र और परमिट के संचालित वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहनों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता व क्रियाशीलता की भी जांच होगी।
इसके अलावा चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) अपडेट होना अनिवार्य है। ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जाएगी और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर चालान के साथ वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों और वाहन स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि वे अभियान अवधि के भीतर अपने वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित कर लें। वहीं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को केवल सुरक्षित और मानकों के अनुरूप वाहनों से ही स्कूल भेजें।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *