कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

     कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ
फोटो परिचय- कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज चौराहे के समीप सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कलश यात्रा ज्वालागंज से प्रारंभ होकर बाकरगंज बड़ा शिवाला होते हुए चौक शिव मंदिर, हनुमान मंदिर से कोतवाली रोड शीतला मंदिर होते हुए गणेश मंदिर ज्वालागंज अपने यथा स्थान पहुंची। मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा पुनः कथास्थल पंडाल में संपन्न हुई। नगर भ्रमण के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए धार्मिक उल्लास का प्रदर्शन किया। कथावाचक श्रीकांत शुक्ला द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। इस अवसर पर परिक्षित विनय, सुशील चंद्र गुप्ता, नीतू गुप्ता, अनंत राम गुप्ता, विनय गुप्ता, पंकज गुप्ता, नीरज गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, दशरथ, आर्यन, अरिहंत सूजल, आरती, संध्या, वंदना, सिमरन, सुमन, ममता, मोहित गुप्ता, हीरालाल यादव, सहित अनेक गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *