खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने

      उरई में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन उरई। आगामी होली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद जालौन की कालपी तहसील में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। त्योहार के दौरान आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ (उ.प्र.) तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार सक्रिय है।
दिनांक 26 फरवरी 2026 को उरई नगर पालिका क्षेत्र के गणेश गंज बजरिया में स्थित फहीम किराना स्टोर से रंगीन कचरी, बेसन एवं सरसों के तेल के नमूने लिए गए। वहीं बिलाल खान पुत्र श्री मुमताज खान के प्रतिष्ठान से खजूर का नमूना संग्रहित किया गया।
इसके अतिरिक्त कोच तहसील के जय प्रकाश नगर, कोच में विवेक कुमार पुत्र श्री जयप्रकाश के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का नमूना, नरोत्तम कुमार के प्रतिष्ठान से पापड़ के दो नमूने तथा मनोहर पंसारी के प्रतिष्ठान से सिंघाड़े के आटे का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।


खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि कोई नमूना मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह अभियान लगातार जारी रहेगा और होली पर्व तक जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई चलती रहेगी।
इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार एवं महेश प्रसाद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *