संचारी रोगों पर प्रहार: ‘दस्तक अभियान’ से घर-घर पहुंचेगा जागरूकता संदेश

    संचारी रोगों पर प्रहार: ‘दस्तक अभियान’ से घर-घर पहुंचेगा जागरूकता संदेश
अप्रैल भर चलेगा विशेष अभियान, स्वच्छता व सतर्कता पर जोर
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन– जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और जनजागरूकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं ‘दस्तक अभियान’ का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कलेक्ट्रेट परिसर उरई से हरी झंडी दिखाकर किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संचारी रोग नियंत्रण की शपथ दिलाई गई और आमजन को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शासन के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 01 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा, जबकि ‘दस्तक अभियान’ 10 से 30 अप्रैल तक विशेष रूप से चलाया जाएगा।


जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करेंगी। इसके साथ ही अन्य विभाग भी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास स्वच्छता बनाए रखें, जलभराव न होने दें तथा बुखार या अन्य लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचंद मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी बीरेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मलेरिया विभाग, नगर निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *