प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्र जोड़ो अभियान के तहत छात्र नेता “हम्माद” ने की स्थानीय पहल

     भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) फतेहपुर के छात्र नेता हम्माद हुसैन के नेतृत्व में,,,,

शहर कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में रहेगा अभियान कार्य का सेंटर, छात्रों को रहेगीं आसानी से मिलने की सुविधा

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — एनएसयूआई में छात्र जोड़ो अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़कर शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष को मजबूत करना रहा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मेंRI उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन श्री ऋषभ पांडे जी ने कहा कि

एनएसयूआई हमेशा से छात्रों की आवाज को बुलंद करती आई है। आज शिक्षा का निजीकरण, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे घोटाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्र जोड़ो अभियान के माध्यम से हम हर कॉलेज और विश्वविद्यालय तक पहुँचकर छात्रों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे।” इसके पश्चात प्रदेश महासचिव श्री अभिषेक शुक्ला; प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संदीप पाल एवं एनएसयूआई फतेहपुर के सदस्य हम्माद हुसैन ने संयुक्त बयान में कहा कि आज छात्र वर्ग लगातार शोषण का शिकार हो रहा है। सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ एनएसयूआई सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। फतेहपुर जनपद में संगठन को दूध स्तर तक मजबूत किया जाएगा और छात्र हितों की किसी भी कीमत पर अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।” इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी फतेहपुर के (जिला अध्यक्ष)श्री महेश द्विवेदी जी ने संक्षिप्त बयान देते हुए कहा कि “छात्र और युवा देश का भविष्य हैं। एनएसयूआई द्वारा चलाया जा रहा छात्र जोड़ो अभियान समय की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी छात्रों की हर जायज मांग के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके हक की लड़ाई में हर स्तर पर सहयोग करेगी।” कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष पंडित रामनरेश त्रिपाठी यूवा जिला उपाध्यक्ष नवनीत तिवारी अब्दुल समद अयान जीशान हसमत समीम सुधीश पांडे मोहम्मद वसी भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *