दस दिसंबर से शुरू होगा ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर
– ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण हासिल करें छात्र-छात्राएं
फोटो परिचय- बैठक करते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर व राज ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक डा0 वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल आईटीआई रोड में निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छात्र-छात्राएं ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि बेहतर शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं को शारीरिक शिक्षा विकसित करने की बेहद जरूरत है जिसके लिए ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर संकल्पित हैं। सचिव राजकुमार ने कहा कि पिछले अनेक वर्षों से छात्र छात्राओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया जा रहा हैं। ताइक्वांडो प्रशिक्षण हेतु छात्र छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा लें प्रशिक्षण पूर्ण निःशुल्क है। बैठक में उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, कोषाध्यक्ष रिया गौड़, कोच मनीषा राजपूत, रिचा राजपूत, शिवकुमार उपस्थित रहे।

