पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सरकंडी में वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने भरे देश भक्ति के रंग
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सरकंडी में वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने भरे देश भक्ति के रंग
पीएमश्री विद्यालय सरकंडी में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने भरे देश भक्ति के रंग
सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं झुकने दूंगा…..वंदे मातरम….
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ बिंदकी– सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं झुकनें दूंगा..मैं खुद मिट जाऊंगा लेकिन देश नहीं झुकनें दूंगा…वंदेमातरम् विद्यालय में शिक्षा और संस्कारों के परिदृश्य के बीच छात्रा सोनम, अनुष्का, सुनीता, श्रृष्टि और राखी ने देश भक्ति के रंग भर दिए। अवसर था पीएम श्री विद्यालय सरकंडी, शिक्षाक्षेत्र खजुहा में आयोजित किए गए वार्षिकोत्सव का। जहां पर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार द्विवेदी के समक्ष किया। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत प्रधानाध्यापक जितेन्द्र सिंह व सेवानिवृत शिक्षक अखिलेश्वर वर्मा व कार्यक्रम के अध्यक्ष जय प्रकाश यादव मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री द्विवेदी व विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात छात्रा पलक,स्वाती,अनामिका,रश्मि और आकांक्षा ने सामूहिक रूप से सस्वर सरस्वती वंदना की। सरस्वती वंदना उपरांत विद्यालय परिवार से प्रदीप कुमार ने सभी अतिथियों का माल्र्यापण कर स्वागत किया और कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री यादव की अनुमति से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय की वार्षिक प्रगति प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरण देवी श्रीवास्तव ने प्रस्तुत करते हुए विद्यालय में शिक्षण,विकास,खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। कक्षा आठवीं की छात्रा अंशिका ने जलवा जलवा तेरा जलवा..गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय परिवार की परवेश कुमारी ने छात्राओं को विविध प्रस्तुतियों की तैयारी करायी थी।
छात्राओं ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की कई कार्यक्रमों के जरिए बच्चों ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव में चार चांंद लगा दिए।
जहां भी जाइए,अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाइए: बीईओ
इस दौरान कक्षा ८वीं के छात्रों को अगली कक्षओं में प्रमोट किया गया और मुख्य अतिथि श्री द्विवेदी ने कहा कि जहां भी जाइए,अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाइए और इतना जरूर याद रखे कि इस विद्यालय से आपको अक्षर ज्ञान मिला है। यहां पर आपके भविष्य की मजबूत जड़े रखी गई हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार,रामराज,नीरज,शिक्षिका सरिता,संजू,अंजू,शिक्षा मित्र सीमा व प्रभाकर दत्त तिवारी सहित भारी संख्या में अभिभावकगण मौजूद रहे।