मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक संदीप धुरिया अजरा न्यूज हमीरपुर— पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में थाना कुरारा की मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भर बनने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आपात स्थिति में उपयोग होने वाले हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और भरोसा दिलाया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर छात्राओं ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।