छात्र-छात्राओं को दी सीपीआर की जानकारी, जानकारी देते रेडक्रास चेयरमैन

    छात्र-छात्राओं को दी सीपीआर की जानकारी
फोटो परिचय- छात्रों को सीपीआर की जानकारी देते रेडक्रास चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने सीपीआर जागरूकता अभियान एएस इंटर कॉलेज व निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज में चलाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
डॉ अनुराग ने बताया कि सीपीआर को कार्डियक पल्मोनरी रिसससिटेशन कहा जाता है। जब किसी व्यक्ति की अचानक से हृदय गति रुक जाती है तो उसे सीपीआर देकर बचा सकते हैं। एक वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को 30 बार दबाव व दो बार मुंह से सांस देते रहना है। अनवरत जब तक हृदय धड़कना शुरू न कर दे। साथ ही डॉ अनुराग ने बताया कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे को सीपीआर देने में 15 बार दबाना व 2 बार मुंह से सांस देना है। इस प्रक्रिया से हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रियंका जायसवाल, अध्यापक धीरज राठौर, जितेंद्र सिंह, अख्तर रज़ा, निधान सिंह, रीता सिंह, शालिनी सिंह, ऊषा मौर्य व प्रमुख सहयोगी सुरेश श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *