सेक्सटार्शन जैसे मामलों में बरतें विशेष सावधानी, अन्य लघु खबरों के साथ

      सेक्सटार्शन जैसे मामलों में बरतें विशेष सावधानी
नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह के तहत हुई कार्यशाला
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। 14 सी ओर से नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह के अंतर्गत साइबर अपराध से बचाव हेतु जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी अपराध बृज मोहन राय के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना से प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह, उप निरीक्षक रणधीर सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश उपाध्याय, कांस्टेबल शुभेंदु रंजन, अरूण कुमार ने जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम थाना द्वारा 765/400/220 केवी सब स्टेशन पावर ग्रिड कैंपस सभागार में पावर ग्रिड कर्मियों को साइबर अपराध से संबंधित बचाव हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में पावर ग्रिड के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक टीपी वर्मा, प्रबंधक अभय प्रताप सिंह, ई0 चंचल मंडल और जू0ई0 मोहम्मद खालिद उपस्थित रहे। प्रशिक्षक ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत नंबर या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर अपराध को रोका जा सकता है। सेक्सटॉर्शन जैसे मामलों में विशेष सावधानी की सलाह दी गई। बताया गया कि साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया (विशेषतः फेसबुक) पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है। बाद में व्हाट्सएप नंबर लेकर वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो दिखाया जाता है और फिर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के माध्यम से ब्लैकमेल कर धन की मांग की जाती है। कहा कि किसी भी अजनबी की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल न उठाएं। यदि कॉल उठानी हो तो कैमरे पर अंगूठा या कवर रखें। किसी भी प्रकार की ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें।
 ——————————-
सड़क हादसे में बाइक सवार दो घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा गांव के समीप अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर पलट गए। जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए 102 सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी शिवकरण का 28 वर्षीय पुत्र सुखराम सिंह और छोटू 24 वर्ष बाइक पर सवार होकर शहर आ रहे थे। जब बाइक चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा गांव के समीप पहुंची तभी अचानक साइकिल सवार सामने आ गया। उसको बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना सरकारी 102 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारी प्रेम सिंह ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अमौली पहुंचाया। जहां डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं।
———————————-
 ट्रेन से कटकर युवक की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक कमाने हेतु परदेश जा रहा था।
जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के पलवाहार गांव निवासी छेद्दू का पुत्र अजय दीपावली पर्व के बाद कमाने के लिए दूसरे जनपद जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह खागा स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करने लगा। इसी बीच आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुये विच्छेदन ग्रह भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
—————————————-
 ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवाडी के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के थाना सरेनी गांव गजपति खेड़ा गांव निवासी नौशाद का 26 वर्षीय पुत्र जीशान अपने साथ जुनैद पुत्र यूनुस के साथ बाइक से फतेहपुर जनपद किसी काम से आ रहे थे। जब यह लोग रेवाड़ी गांव के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनो बुरी तरह घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
  —————————————–
भैंस के हमले से महिला की हालत बिगड़ी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेंहटा में गुरूवार की दोपहर पानी पिलाते समय भैंस ने हमला कर दिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गयी। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया।
जानकारी के अनुसार बेंहटा गांव निवासी अनुज की 22 वर्षीय पत्नी प्रीती देवी दोपहर भैंस को पानी पिला रही थी। तभी अचानक भैंस ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे हालत बिगड गयी। उधर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाये। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने महिला को महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
————————————
   एचटी लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की ग्यारह हजार वोल्टेज करंट लगने से मौत हो गई। मृतक राजमिस्त्री था। काम करते समय दीवार में करंट उतरने से यह हादसा हो गया। खबर लगते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव के इकबाल अहमद के घर में दीवार बना रहे पहाड़पुर गांव के शिवराज पुत्र दुखी लगभग 38 वर्ष को दीवार की जोड़ाई कर रहा था। ऊपर से 11000 बोल्टेज की तार गुजर रही थी। तार छू जाने से मजदूर की हालत गंभीर हो गई और बाद में मौत हो गई। पूरा मामला थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के ईजुरा मोड के अहमदपुर का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *