शिक्षक व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध मनाया काला दिवस
शिक्षक व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध मनाया काला दिवस
शिक्षक व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध मनाया काला दिवस
– पुरानी पेंशन बहाल होने तक जारी रहेगा आंदोलन
फोटो परिचय- काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाते शिक्षक। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर समस्त विभागों के कर्मचारी एवं शिक्षकों ने आज अपनी बांह में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया क्योंकि आज की ही तारीख में वह काला दिन था जब कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को छीनकर शेयर आधारित नई पेंशन स्कीम एनपीएस लागू कर दी गई।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच लगातार एनपीएस व यूपीएस का विरोध कर रहा है जिसके परिणाम स्वरूप आज देश के पांच राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमांचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में हू-बहू पुरानी पेंशन बहाल हो गई। आगे भी हम सब शिक्षक एवं कर्मचारी तब तक अपने इस आंदोलन को बढ़ाते रहेंगे जब तक बहुत पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती है। कार्यक्रम की सूचना अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष निधान सिंह ने दी और उन्होंने बताया कि जिले के कोने-कोने धाता, देवमई, अमौली, मलवां, हथगांव, भिटौरा, असोथर, ऐराया आदि सभी ब्लॉकों में बढ़-चढ़कर एनपीएस के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अगला कार्यक्रम 13 अप्रैल को टीईटी की अनैतिक अनिवार्यता के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मसाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।