किशोरी से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार,अन्य लघु खबरों के साथ

      किशोरी से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार
– पुलिस कप्तान ने मौके पर पहुंचकर की तहकीकात
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ बिंदकी, फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव के पास एक कारखाने में किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीनों दरिंदों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। किशोरी से गैंगरेप के मामले में घटना के 12 घंटे के अंदर पुलिस कप्तान ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की। उन्होंने घटना के हरेक पहलू पर नजर रखने के निर्देश दिए।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 साल की लड़की किसी बात पर गुरुवार की रात 12 बजे घर से अकेली निकल पड़ी। जनता मोड के पास किशोरी को शहजाद सराय गांव के राकेश शुक्ला मिले। जो अपनी बाइक से उसे बिठाकर दरवेशाबाद गांव के पास लगे मनोज पटेल के कारखाने ले गए। यहां पर मनोज के साथ अश्वनी कुमार नाम का युवक भी पहले से मौजूद था। तीनों ने किशोरी के साथ ज्यादती की। घटना के बाद लड़की पर पड़ोस में ही झोपड़ी डालकर रहने वाली एक महिला की नजर पड़ी। कुछ ही देर में गांव के और लोग भी आकर जमा हो गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में ही घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को दबोच लिया। जिन्हें शुक्रवार लिखा पढ़ी के बाद न्यायालय भेजा गया है। उधर किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात की जानकारी पर दोपहर 11 बजे पुलिस कप्तान रविंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के हर एक पहलू पर नजर रखने की हिदायत देने के साथ भुक्तभोगी परिवार को प्रोटेक्शन देने की बात कही।
इनसेट-
 किसकी है विधानसभा पास वाली गाड़ी
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के गुनहगारों को खाकी का भी संरक्षण मिलने की बात सामने आ रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मौके पर ही एक विधायक पास वाली गाड़ी भी मिली है। सूत्रों की माने तो पुलिस इस मामले के समूचे वर्कआउट के करीब है। आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है। उससे और भी कुछ होने की गुंजाइश नजर आ रही है।
———————————-
बकरी पालन योजना का उठाएं लाभ
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुदान संख्या 83 क अधीन बकरी पालन की योजना के अन्तर्गत 10 इकाईयों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए चयन की प्रक्रिया निर्धारित गाइडलाइन्स के अनुसार किया जाना है। इस योजना में अनुसूचित जाति के महिला/पुरुष बेरोजगार पशुपालक जिनके पास बकरियों को रखने का उचित स्थान हो, विधवा निराश्रित महिला का प्राथमिकता दी जायेगी। भेड़ एवं बकरी पालन प्रशिक्षण केन्द्र इटावा एवं केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान फराह, मखदुम मथुरा से बकरी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त आवेदकों को वरीयता के अनुसार नवीन चयन की सूची/विवरण शीघ्र-अतिशीघ्र संलग्न प्रारूप पर उपलब्ध कराएं। जिससे उक्त लाभार्थियों की सूची निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को प्रेषित करते हुये अग्रिम कार्यवाही की जा सकें।
———————————
 सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुर मजरे रामपुर एनएच-2 में शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 65 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल रहे थे। तभी रास्तें में उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार धरमपुर मजरे रामपुर गांव निवासी स्व0 छेदीलाल का पुत्र जगन्नाथ शुक्रवार की सुबह शहर किसी काम से आया था। वापस लौटते समय जब वह गांव के समीप एनएच-2 में पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड दिया। सूचना पाकर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
——————————
 सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज दौरान मौत
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के ग्राम खदरा रोड पर पांच दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल 23 वर्षीय युवक की कानुपर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बतातें चले कि औंग थाने के खदरा गांव निवासी सियाधर का पुत्र गोविन्द 20 जुलाई को बाइक से औंग आ रहा था। तभी गांव के से कुछ दूर खदरा रोड पर ही चार पहिया ने उसे टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे सदर अस्पताल लाये। जहां चिकित्सक ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान गुरूवार की देर रात मौत हो गयी। परिजन शव लेकर गांव आ गये और पुलिस ने सूचना दे दी जिस पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
—————————–
 ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
– मृतक के भाई ने पत्नी व ससुरालीजनों पर हत्या की आशंका की व्यक्त
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के गोडवापर अपनी ससुराल आए 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गयी। मृतक के जीजा व भाई रिंकू ने पत्नी समेत ससुरालीजनों पर लगाया कुछ खिला देने का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम दामोदरपुर निवासी मिट्टू सरोज का पुत्र पिन्टू सरोज शादी नौ माह पूर्व रानी देवी नामक युवती से हुयी थी। कुछ दिन पूर्व वह अपने मायके चली गयी थी। जिस पर पिन्टू कल अपनी ससुराल गया था लेकिन ससुराल के कुछ ही दूरी पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का जीजा अवधेश व भाई रिंकू ने बताया कि दो दिन पूर्व मृतक की पत्नी घर आयी और दहेज का सारा सामान घर से उठा ले गयी थी। जिस पर उसका भाई कल अपनी ससुराल गया था। उनका आरोप है कि उसके भाई को पत्नी व उसके घर वालो ने कुछ खिला दिया है और घर से लगभग 200 मीटर दूरी रोड किनारे छोड कर चले गये। हादसे के बाद से पूरा परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पाेट के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
———————————

 संदिग्ध अवस्था में युवक ने लगायी फांसी
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवलान में गुरूवार की देररात संदिग्ध अवस्था में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार देवलान गांव निवासी सियाराम का पुत्र गुड्डू ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस परिजनों ने बताया कि पत्नी व साले ने मिलकर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका दिया।
———————————
बाइक की टक्कर से महिला घायल
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले में पैदल जा रही 36 वर्षीय महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हे गयी। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मसवानी मोहल्ला निवासी हिमांशू की पत्नी शशि देवी गुरूवार की शाम लगभग सात बजे दुकान सामान लेने जा रही थी। जब वह पुरानी मस्जिद के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला घायल हो गयी। परिजनो ने उसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
—————————–
 महिला को सर्प ने डसा
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। थाना हथगाम कस्बा में शुक्रवार की सुबह खेत में काम रही 23 वर्षीय महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी कैलाश की पत्नी सोनी देवी खेतो में बेढ लगा रही थी। तभी सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनो को हुयी तो उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *