सूने घर में किशोरी ने फांसी लगा दी जान, अन्य लघु खबरों के साथ

     सूने घर में किशोरी ने फांसी लगा दी जान
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में सोमवार की सुबह 15 वर्षीय किशोरी ने उस वक्त घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर के सभी लोग खेतों में काम करने चले गए थे।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी गांव निवासी सुंदरलाल की पुत्री बुद्धरानी ने सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे उस समय फांसी लगा लिया जब घर के लोग अपने-अपने कामों पर चले गए थे। जबकि मां दूसरे घर में मजदूरी के लिए गई थी। इसी बीच मौका पाकर किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो परिजनों को सूचना दिया। जिस पर रोते-बिखलते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।


———————————————— 
 अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
– साथी बाल-बाल बचा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर के समीप रविवार की शाम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खंती में पलट जाने से 40 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव निवासी बाबूलाल का पुत्र कमलेश गांव के ही दिनेश के साथ भूसा लादकर खखरेरू हरदासपुर गांव आया था। वापस लौटते समय जैसे ही ये लोग भदबा भट्ठा के पास पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खंती में पलट गया। जिससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक दिनेश बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र शिवा ने हादसे को हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है।


———————————————- 
 ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, दूसरा घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम छेदीपुर के समीप रविवार की दोपहर अनियंत्रित होकर सरिया लदा ट्रैक्टर पलट जाने से 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बुधरामऊ गांव निवासी स्व0 श्यामलाल चौरसिया का पुत्र सुरेन्द्र कुमार चौरसिया अपने साथी राजेन्द्र के साथ ट्रैक्टर से सरिया लादकर छेदीपुर आ रहा था। तभी अचानक गांव के समीप ही ट्रैक्टर पलट गया। जिससे सुरेन्द्र की मौके पर मौत हो गई वहीं राजेन्द्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के जीजा अतुल कुमार चौरसिया ने दी है।


—————————————— 
 मामूली विवाद में भाई-बहन को पीटा, भर्ती
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम विनोवा नगर में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने भाई-बहन को लाठी-डण्डों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के विनोवा नगर निवासी रमेश की 17 वर्षीय पुत्री मुस्कान व पुत्र आशू 15 वर्ष को गांव के ही रोलू पुत्र रामकरन, रामकरन पुत्र स्व0 बाबूलाल, शिशु पुत्र प्रताप, मुन्नी देवी पत्नी प्रताप एवं गुड़िया पत्नी रामकरन ने मामूली विवाद को लेकर घर के अंदर घुसकर लाठी-डण्डा व लात-घूसों से पीट-पीटकर घायल कर दिया जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल मुस्कान के भाई राजू ने बताया कि कल शाम उसकी बहन भाई आ रहे थे। इसी बीच मामूली खुन्नस को लेकर सभी ने उसे मारापीटा है। थाने में जब तहरीर दी तो पुलिस ने मात्र दो ही लोगों को तहरीर में नाम देकर बाकी लोगों को छोड़ दिया।


————————————— 
 डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
– चक्की नाका ओवर ब्रिज पर हुआ हादसा, साथी घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम चक्की नाका ओवर ब्रिज के समीप अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे मौके पर 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई वहीं साथी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के सिकठनपुर गांव निवासी बृजेश कुमार साहिल अपने साथी आर्यन विश्वकर्मा पुत्र मुन्नालाल 23 वर्ष के साथ बाइक से शहर दवाई लेने जा रहे थे। जैसे ही ये लोग मलवां थाना क्षेत्र के चक्की नाका ओवर ब्रिज के समीप पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे साहिल की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *